पाकिस्तान में सेना की एक अदालत ने शस्त्र कानून का उल्लंघन करने के लिए इंटर सर्विसेज़ इंटेलिजेंस – आई एस आई के पूर्व प्रमुख फैज हमीद को चौदह वर्ष की जेल की सजा सुनाई है।
यह सजा पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी के किसी पूर्व प्रमुख की पहली दोष सिद्धी का परिचायक है। हमीद 2019 से 2021 तक आई एस आई प्रमुख थे।
पूर्व आई एस आई प्रमुख ने राजनीतिक गतिविधि, अधिकारों का दुरुपयोग, आधिकारिक गोपनीय अधिनियम और गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने सहित कई आरोपों का सामना किया।
अगस्त 2024 में फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल में पूर्व आई एस आई प्रमुख को सभी मामलों में दोषी पाया गया। सेना ने कहा कि हमीद को पूर्ण कानूनी अधिकार है और वे इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं।