मार्च 25, 2026 4:59 अपराह्न

printer

पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के कुनार प्रांत पर 85 गोले दागे

अफगानिस्तान में आज पाकिस्तान की सेना द्वारा कुनार प्रांत पर 85 गोले दागे जाने से दो लोग मारे गए और आठ घायल हो गए। अफगानिस्तान के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रवक्ता जिया-उर-रहमान स्पिंगहार ने इस खबर की पुष्टि की है।

उन्‍होंने बताया कि अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डूरंड लाइन के पास सरकानो जिले के नवापास क्षेत्र में तीन पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया, जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया।

रविवार को तालिबान ने पाकिस्तानी सेना पर अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में नागरिकों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। ईद के अवसर पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान द्वारा घोषित युद्धविराम के बावजूद ये घटनाएं घटीं।