सितम्बर 12, 2025 8:04 अपराह्न | Balochistan

printer

दिल्ली-काठमांडू डीटीसी बस सेवा अस्थायी रूप से स्थगित

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी और काठमांडू के बीच चलने वाली दिल्‍ली परिवहन निगम-डीटीसी की बस सेवा फिलहाल स्‍थगित कर दी गई है। एक प्रेस वार्ता में उन्‍होंने बताया कि दिल्‍ली से काठमांडू मार्ग पर दो बसें भारत की ओर से और दो बसें नेपाल की ओर से चलाई जाती थी। श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान हालात के कारण एक बस नेपाल में ही रुकी हुई है, लेकिन वह सुरक्षित स्‍थान पर है। उन्‍होंने बताया कि हालात सामान्य होने तक इस मार्ग पर बस सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।