ब्रिटेन आधारित क्रॉनिकल की समाचार रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लोगों को जबरन गायब किया जा रहा है और गैर-न्यायायिक हत्याएं हो रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दायेश जैसे आंतकी गुट सरकारी संरक्षण के तहत काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि खुज़दार और मस्तुंग में आंतकी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं और भर्तियां की जा रही हैं। पाकिस्तान सरकार द्वारा समर्पित इन आंतकियों ने बलूच के लोगों, शिया समूह और नागरिक समाज को निशाना बनाया है। रिपोर्ट में ऐसे आंतकवादियों को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की सेना और राजनीतिक तंत्र को आरोपी बताया गया है। जबरन गायब किये गये लोगों के परिजन शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनका दमन किया जा रहा है।
Site Admin | सितम्बर 12, 2025 8:00 अपराह्न | Balochistan
पाकिस्तान पर बलूचिस्तान में आतंकियों को बढ़ावा देने का आरोप
