मार्च 16, 2026 6:00 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: रहीम यार खान में सरकारी इमारत की छत गिरने से 8 महिलाओं की मौत, 30 से अधिक घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले में आज एक सरकारी इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जिले के उपायुक्त जहीर अनवर ने बताया कि सरकारी सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद लेने के लिए कई महिलाएं एक केंद्र की छत पर बने हॉल में इकट्ठा हुई थीं।

इसी दौरान अचानक छत गिर गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ घायल महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने जर्जर इमारत में महिला केंद्र चलाए जाने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि सरकार मृतकों के परिवारों और घायलों को मुआवजा दे।