ब्राजील के रियो द जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणा-पत्र में 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।
ब्रिक्स नेताओं ने सीमा पार से आतंकवाद, आतंकवाद को संरक्षण और आतंकी गतिविधियों के लिए वित्त-पोषण सहित हर प्रकार के आतंकवाद से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई। घोषणा-पत्र में आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति सुनिश्चित करने और इससे निपटने में दोहरे मानदंड को खारिज करने का आग्रह किया गया है।