मई 12, 2026 12:33 अपराह्न

printer

विदेश राज्‍य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने होंडुरास के संस्कृति, कला और विरासत मंत्री से भेंट की

विदेश राज्‍य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज होंडुरास के संस्‍कृति, कला और विरासत मंत्री यासेर हांडल कारकामो से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मार्गेरिटा ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कला, योग, सिनेमा और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला