मार्च 23, 2026 4:47 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव पी. कुमारन ने कंबोडिया के उप-प्रधानमंत्री पार्क सोखोन से मुलाकात की

विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव पी. कुमारन ने आज कंबोडिया के उप-प्रधानमंत्री, विदेश और अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग मंत्री पार्क सोखोन से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि बातचीत में दोनों देशों के बीच मुख्‍य रूप से बहुपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ।