मार्च 22, 2026 2:51 अपराह्न

printer

 विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव पी. कुमारन ने कंबोडिया में अंकोरवाट मंदिर की यात्रा की

 विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव पी. कुमारन ने आज कंबोडिया में अंकोरवाट मंदिर की यात्रा की। यह कंबोडिया में विश्व का सबसे बड़ा प्राचीन मंदिर परिसर है और भारत-कंबोडिया की साझा सभ्यतागत विरासत का एक भव्य प्रतीक भी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत, 1986 से 1993 तक इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सहायता देने वाला पहला देश था।