नवम्बर 25, 2025 6:08 अपराह्न | ElectionCommission | Secondphase | sir

printer

एस.आई.आर. के दूसरे चरण में अब तक 50.54 करोड़ से अधिक गणना फॉर्म वितरित: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने आज कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के दूसरे चरण की शुरुआत से अब तक मतदाताओं के बीच 50 करोड़ 54 लाख से अधिक गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।

यह इस चरण में शामिल होने वाले लगभग 51 करोड़ मतदाताओं का 99 दशमलव एक-छह प्रतिशत है।

 

मतदाता सूची के एस.आई.आर. का दूसरा चरण 4 नवंबर को नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हो गया है।

 

ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं।

 

मतदाता सूची का बड़े पैमाने पर पुनरीक्षण अगले साल सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त होगा।