पर्यटन-क्षेत्र के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने आज विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश-वियतनाम पर्यटन कॉन्क्लेव 2024 में भाग लिया। सम्मेलन में आंध्र प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के मंत्री कंडुला दुर्गेश और वियतनामी राजदूत न्गुयेन थान हाई ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान दोनों पक्ष पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग करने पर सहमत हुए। वियतनामी राजदूत ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच पर्यटन में वृद्धि हुई है और उन्होंने सभी क्षेत्रों में आपसी सहयोग का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री कंडुला दुर्गेश ने विभिन्न पर्यटन स्थलों, विशेष रूप से आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्थित बौद्ध विहारों और अवशेषों का उल्लेख किया। उन्होंने क्षेत्र में बौद्ध सर्किट विकसित करने में वियतनाम और आंध्र प्रदेश के बीच सहयोग का आह्वान किया।