मार्च 27, 2026 2:03 अपराह्न

printer

2029 से ऑस्कर अवॉर्ड्स का प्रसारण यूट्यूब पर

2029 में ऑस्कर अवॉर्ड्स का प्रसारण वॉल्ट डिज़्नी के एबीसी ब्रॉडकास्ट नेटवर्क से यूट्यूब पर  स्थानांतरित होगा। उसी वर्ष से ये समारोह हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर से लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में स्थानांतरित हो जाएगा। ऑस्कर अवॉर्ड्स का वार्षिक आयोजन करने वाली एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने एन्शट्ज एंटरटेनमेंट ग्रुप के साथ 10 साल का समझौता किया है। जो एलए लाइव कॉम्प्लेक्स का संचालन करता है, जहां पीकॉक थिएटर स्थित है।