मार्च 20, 2026 7:09 पूर्वाह्न

printer

ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: तन्वी शर्मा, इशारानी बरुआ और मालविका बंसोद ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

फ्रांस में ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा, इशारानी बरुआ और मालविका बंसोद ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

प्रतियोगिता के पुरुष युगल में, अर्जुन मदाथिल रामचंद्रन और हरिहरन अमसाकरुनन की भारतीय जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

पुरुष एकल में, आयुष शेट्टी राउंड ऑफ़ 16 के मैच में, जापान के युदाई ओकिमोतो से हार गए हैं।