मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में कल तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, बिहार, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ तूफान आने का अनुमान है। विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे मन्नार की खाड़ी में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान लगाया है।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 8:55 पूर्वाह्न
उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी: मौसम विभाग