मार्च 26, 2026 9:42 अपराह्न

printer

असम और बिहार समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल तक ओलावृष्टि के साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश और विदर्भ में कल तेज हवाओं के साथ तूफान की आशंका जताई है। वहीं, केरल और माहे में कल गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला