जनवरी 9, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

बिहार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल बिहार के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और करईकल में कल तक बादल और गरज के साथ तेज़ बारिश का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच, आज पूर्वी राजस्‍थान में बहुत घना कोहरा छाया रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

इसके अलावा जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्‍टि‍स्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्‍थान, हरियाणा, दिल्‍ली, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा देश के पूर्वोत्‍तर भागों में अगले दो से तीन दिन तक घना कोहरा बने रहने की संभावना व्यक्‍त की गई है। विभाग ने यह भी सूचित किया है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्‍थान, दिल्‍ली, पूर्वी मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, झारखंड़, ओडिसा और उत्‍तरी कर्नाटक में श‍ीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आस पास के क्षेत्रों में कल तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इस दौरान इन क्षेत्रों में न जाएं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला