मार्च 13, 2026 4:54 अपराह्न

printer

गैस आपूर्ति पर विपक्ष राजनीति कर रहा है: सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि विपक्ष गैस आपूर्ति के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आश्वासन दिया है कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है क्‍योंकि देश में पर्याप्त स्टॉक है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद शशांक मणि ने कहा है कि गैस आपूर्ति से जुड़ी वर्तमान स्थिति वैश्विक चुनौती का हिस्सा है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस मामले में ईरान के राष्ट्रपति से बात की थी। श्री मणि ने नागरिकों से जमाखोरी न करने और जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया ताकि दिक्‍कतों तथा गैस सिलेण्‍डर के लिए लंबी कतारों से बचा जा सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला