जनवरी 27, 2026 7:51 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सिंदूर ने स्वदेशी प्रणालियों की परिचालन क्षमता साबित की: केंद्रीय मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि देश की स्वदेशी प्रणालियाँ भारत की परिचालन तत्परता को मजबूत कर रही हैं। नई दिल्ली में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डीआरडीओ के वैज्ञानिकों के अभिनंदन समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युद्ध क्षेत्र में डीआरडीओ की तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकियों के विकास के माध्यम से अनुसंधान और विकास ने राष्ट्र के सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता एक राष्ट्रीय मानसिकता बन गई है और डीआरडीओ रक्षा क्षेत्र के तेज परिवर्तन को प्रतिबिंबित कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि पिछले एक दशक में सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप रक्षा निर्यात वर्ष 2014 में एक हजार करोड़ रुपये से बढ़कर वर्तमान में चौबीस हजार करोड़ रुपये हो गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश का लक्ष्य वर्ष 2029-30 तक 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य हासिल करना है।

यह कार्यक्रम डीआरडीओ ने समर्पित वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ पुरस्कार योजना 2024 के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला