अगस्त 10, 2025 12:02 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और समन्‍वय का प्रतीक: सीडीएस जनरल अनिल

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष-सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आज कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और अभियान में समन्‍वय का प्रतीक है। जनरल चौहान ने सिकन्‍दराबाद में कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट में 21वें हॉयर डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स और वरिष्‍ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए सशस्‍त्र सेनाओं में एकीकरण पर रणनीतिक दृष्टिकोण साझा किया।

 

उन्‍होंने भविष्‍य के संयुक्‍त अभियानों के प्रारूप का भी उल्‍लेख किया। सी‍डीएस ने आधुनिक युद्ध प्रणाली में प्रौद्योगिकी के बदलाव और बदलते सैन्‍य परिप्रेक्ष्‍य की गहराई से समझ, आत्‍मनिर्भरता तथा व्‍यापक क्षमता विकास की महत्‍ता पर बल दिया।