मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 29, 2025 5:10 अपराह्न | #Rekhagupta | Delhi | OperationMahadev

printer

भारत की सुरक्षा शक्ति और अडिग संकल्प का प्रतीक ऑपरेशन महादेव: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन महादेव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भारत की सुरक्षा शक्ति और अडिग संकल्प का प्रतीक बताया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्होंने कहा कि देश की विभिन्‍न सुरक्षा एजेंसियों के अद्वितीय समन्वय और साहस के साथ तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। श्रीमती गुप्‍ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को धन्यवाद देते हुए कहा कि नया भारत आतंकवाद का सामना निर्णायक प्रहार से करता है। उन्‍होंने कहा कि इसी नीति का परिणाम है जिसने आतंक के खिलाफ भारत को विश्व पटल पर निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला