जनवरी 23, 2026 12:18 अपराह्न

printer

खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 के प्रथम चरण के ओपन सिलेक्शन ट्रायल शुरू

जम्मू-कश्मीर खेल परिषद आगामी खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 के प्रथम चरण के ओपन सिलेक्शन ट्रायल आज से शुरू करेगी। यह खेल छत्तीसगढ़ में आयोजित होंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि आज से फुटबॉल के ट्रायल परेड ग्राउंड के मिनी स्टेडियम और कल जम्मू विश्वविद्यालय में एथलेटिक्स के लिए ट्रायल शुरू होंगे।

हॉकी के लिए के.के हक्‍कू स्‍टेडियम और भारोत्तोलन के लिए जम्‍मू विश्‍वविद्याल में कल ट्रायल होंगे। 27 जनवरी को मुक्‍केबाजी के लिए जम्‍मू विश्‍वविद्यालय में ट्रायल होने हैं। ट्रायल के समय खिलाडि़यों को मूल निवास प्रमाण-पत्र, जनजातीय समुदाय प्रमाण प‍त्र और आधार कार्ड लाना आवश्‍यक है।