पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, ओपेक-प्लस देशों ने जून में तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। ख़बरों के अनुसार, सात ओपेक प्लस देश अगले महीने तेल उत्पादन में प्रतिदिन लगभग 1 लाख 88 हज़ार बैरल बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। भू-राजनीतिक संकट और संयुक्त अरब अमीरात के समूह से अलग होने के बाद, यह लगातार तीसरा महीना होगा जब ओपेक प्लस के तेल अधिक तेल उत्पादन करेंगे। अमीरात के अलग होने के बाद, ओपेक प्लस में ईरान सहित अब केवल 21 सदस्य रह गए हैं।
News On AIR | मई 3, 2026 2:13 अपराह्न
ओपेक-प्लस देशों ने जून में तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की