सरकार ने कहा है कि पिछले तीन वर्षों में 16 लाख से ज़्यादा रेलवे कर्मचारियों को चिकित्सा आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
लोकसभा में आज यह जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सभी रेलवे स्टेशनों और रेलगाड़ियों में जीवन रक्षक दवाओं, उपकरणों और ऑक्सीजन सिलेंडर से युक्त एक मेडिकल बॉक्स उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी रेलवे स्टेशनों पर आस-पास के अस्पतालों और डॉक्टरों की सूची और उनके संपर्क नंबर उपलब्ध हैं।