मार्च 2, 2025 7:51 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के तीसरे दिन बचाव दल ने लापता चार श्रमिको के शव बरामद किए

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के तीसरे दिन बचाव दल ने लापता चार श्रमिको के शव बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही तीन दिनों से चल रहा बचाव अभियान खत्म हो गया है। इस घटना में कुल 8 लोगों की जान चली गई। हिमस्खलन में फंसे 46 श्रमिको को सुरक्षित बचा लिया गया और उनका इलाज किया जा रहा है।

 

इस घटना से कुल मिलाकर 54 श्रमिक प्रभावित हुए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार, प्रशासन, सेना और अन्य बचाव दलों के सहयोग से यह चुनौतीपूर्ण अभियान पूरा किया गया।