राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा यात्रा के दूसरे दिन आज जाजपुर ज़िले में देश के अठारह शक्ति पीठों में से एक मां बिरजा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद पवित्र नाभि गया स्थल पर अपने दिवंगत पूर्वजों को पिंडदान भी किया। दर्शन के बाद, राष्ट्रपति बालेश्वर के लिए रवाना हुईं, जहाँ वह फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मां बिरजा मंदिर आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था और आसपास के इलाकों के सभी स्कूल दिन भर बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बीस प्लाटून पुलिस तैनात की गई थी।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 1:39 अपराह्न
ओडिशा यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां बिरजा मंदिर में पूजा-अर्चना