मार्च 23, 2026 7:38 अपराह्न

printer

विश्व भालू दिवस के मौके पर केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, सरकार वन्यजीव के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत

सरकार प्रोजेक्ट स्लॉथ बेयर के माध्यम से भालू प्रजाति के संरक्षण के लिए काम कर रही है। विश्व भालू दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सरकार विज्ञान आधारित अनुसंधान, सामुदायिक भागीदारी और भालुओं के  संघर्ष को कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट स्लॉथ बेयर पहल भारत के विविध भूभागों में सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अमूल्य वन्यजीव विरासत की रक्षा और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।