मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 10, 2024 11:48 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को करवाया जाएगा कृमिनाशक गोली का सेवन

आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में 1 से 19 साल के बच्चों को कृमिनाशक एलबेंडाजोल गोली का सेवन करवाया जाएगा। ये गोली शासकीय स्कूलों, निजी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाएगी। इस गोली से पेट में होने वाले कीड़ों के संक्रमण से बच्चों का बचाव होता है। भोपाल में लगभग साढ़े नौ लाख बच्चों को गोली का सेवन करवाया जाएगा। इससे होने वाले फायदों की जानकारी के लिए स्कूलों में नोडल टीचर को प्रशिक्षित किया गया है।

 

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि न्यूट्रीशनल एनीमिया का एक बड़ा कारण पेट में कीड़े होना भी है। कृमिनाशक दवा का सेवन करवाकर कृमि से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है। इंदौर में भी आज बच्चों को कृमिनाशन की गोलियां खिलाई जाएंगी। इंदौर जिले के लिए 12 लाख 20 हजार 557 बच्चे चिन्हित किए गए हैं। अभियान का शुभारंभ सी.एम. राईज स्कूल महू नाका में सुबह 10 बजे किया जाएगा। जो बच्चे 10 सितम्बर को गोली नहीं ले पाएंगे, उन्हें मॉप-अप राउण्ड में 13 सितम्बर को गोलियां दी जाएंगी। इसी तरह खण्डवा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी पालकों से अपील की है कि 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली जरुर खिलवाएं, ताकि बच्चे बीमारियों से सुरक्षित रहें। डिंडौरी जिले में कुल 295916 बालक/बालिकाओं का कृमिनाशन किया जाना लक्षित है।