मई 1, 2025 10:03 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य के सभी लोगों को शुभकामनाएँ दीं

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य के सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग सदैव देशभक्ति की भावना और अन्याय के खिलाफ लड़ने का साहस रखते हैं क्‍योंकि वे छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती से हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के महान व्यक्तित्वों, जैसे महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले, महाविद् गोविंद रानाडे, बाल गंगाधर तिलक, गोपाळ कृष्ण गोखले और बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज को नई दिशा दी है। राष्ट्रपति ने राज्य और उसके निवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की और आशा व्यक्त की कि महाराष्ट्र भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला