अगस्त 14, 2024 1:23 अपराह्न

printer

सिक्किम में स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 758 सीमा सड़क कार्यबल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण अभियान किया शुरू

 

सिक्किम में स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 758 सीमा सडक कार्यबल ने स्‍वास्तिक परियोजना के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बडे स्‍तर पर पौधारोपण अभियान शुरू किया है। उत्‍तर और पूर्वी सिक्किम क्षेत्र में जवाहर नेहरू मार्ग पर ने तीन सौ पौधे लगाये गये।

इस अवसर पर स्‍थानीय पार्षद चुंगकेला लेचा ने एक पौधा लगाया और स्‍थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।