मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 2, 2024 7:47 अपराह्न

printer

भाई दूज के अवसर पर नमो भारत ट्रेन की सेवाएँ रविवार को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे पहले सुबह 6 बजे से शुरू होंगी

भाई दूज के अवसर पर नमो भारत ट्रेन की सेवाएं कल अपने निर्धारित समय से 2 घंटे पहले सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी ने समय में यह परिवर्तन  यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया है।

 

एनसीआरटीसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्‍यम से बताया कि भाई दूज को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं कल सुबह 8:00 बजे के बजाय सुबह 6:00 बजे से संचालित की जाएंगी। वही अंतिम रेल सेवा रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

 

    एनसीआरटीसी ने बताया कि यात्रियों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए, जरूरत पड़ने पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं, ताकि सभी के लिए एक सहज और आरामदायक यात्रा का अनुभव सुनिश्चित हो सके।