दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कल ‘मैं भी अंबेडकर’ मैराथन के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार सुबह साढे छह बजे से 11 बजे तक महात्मा गांधी मार्ग, इंद्रप्रस्थ मार्ग, आईटीओ चौक, आसफ अली रोड, दिल्ली गेट चौक, नेताजी सुभाष मार्ग, राजनिवास मार्ग, श्याम प्रसाद मुखर्जी मार्ग और हैमिल्टन रोड सहित अन्य क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इन मार्गों से बचें और आउटर रिंग रोड, मॉल रोड और अन्य उपलब्ध रास्तों का उपयोग करें।
News On AIR | अप्रैल 11, 2026 7:08 अपराह्न | 'Main Bhi Ambedkar' marathoN
अंबेडकर जयंती के अवसर पर कल ‘मैं भी अंबेडकर’ मैराथन के कारण यातायात रहेगा प्रभावित: दिल्ली यातायात पुलिस