मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 30, 2024 3:22 अपराह्न

printer

दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियाँ पूरी

दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या आज भव्य दीपोत्सव की सभी तैयारियां कर ली गई है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में यह पहला दीपोत्सव समारोह होगा।

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज राम की पैड़ी सहित अयोध्या के 55 घाटों पर 25 लाख से अधिक दीये जलाकर सातवां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।

 

इस वर्ष एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी, जिसमें 1100 बटुक और 157 संत एक साथ सरयू के घाट पर सबसे बड़ी आरती करेंगे। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य मंत्री इस कार्यक्रम की उपस्थि‍त रहेंगे।