अगस्त 7, 2024 2:25 अपराह्न | Amit Shah | rabindranath tagore

printer

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह ने किया याद, कहा- विश्व भारती विश्‍वविद्यालय की स्थापना करके पूरे विश्व को भारतीय दर्शन से साक्षात्कार करवाया

 
 
राष्‍ट्र आज प्रतिष्ठित कवि, लेखक, महान दार्शनिक, समाज सुधारक और शिक्षाविद गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। नोबेल पुरस्कार विजेता और भारत के राष्ट्रगान के रचयिता के स्मरण में गृहमंत्री अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि गुरुदेव ने न केवल अपनी कृतियों से आत्म-संस्कृति, परंपरा और भारत की जागरूकता की दिशा में समाज को प्रेरित किया बल्कि देशवासियों में आत्मसम्मान की भावना का संचार करके स्वतंत्रता आंदोलन के लिए एक नई ऊर्जा भी प्रदान की। 
 
 
 
श्री शाह ने कहा कि विश्व भारती विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना करके टैगोर ने पूरे विश्व को भारतीय दर्शन से साक्षात्कार करवाया। श्री शाह ने कहा कि गुरुदेव के विचार से विश्व अनंतकाल तक जगमगाता रहेगा। कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी और उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य और जन वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। रविन्द्र नाथ टैगोर साहित्य, संगीत और कला के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। भारत के राष्ट्रगान की रचना रविंद्र नाथ टैगोर ने की थी। गुरुदेव टैगोर ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।      
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला