अगस्त 29, 2025 1:50 अपराह्न

printer

हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी इंडिया ने भविष्योन्मुखी, एथलीट-केंद्रित ई-सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की

हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी इंडिया ने भविष्योन्मुखी, एथलीट-केंद्रित ई-सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की है। इसे पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है,

 

प्रमुख पहलों में खिलाड़ियों के लिए डिजिटल पहचान पत्र जारी करना, पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रियाओं को सरल बनाना शामिल है। ये पहचान पत्र हॉकी इंडिया सदस्य इकाई पोर्टल से सीधे डाउनलोड किए जा सकते हैं।

 

हॉकी इंडिया ने डिजिलॉकर को भी पूरी तरह से एकीकृत कर दिया है, जिससे एथलीट हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अपने सभी प्रमाणपत्रों तक पहुँच सकते हैं, जिनमें पिछले पाँच वर्षों के प्रमाणपत्र भी शामिल हैं।

 

एक अन्य प्रमुख प्रगति एथलीट प्रबंधन प्रणाली है – एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नज़र रखने, टूर्नामेंट डेटा का प्रबंधन करने और सभी आयु वर्गों में एथलीट विकास की निगरानी के लिए लॉन्च किया गया है।

 

तकनीकी सुधारों के अलावा, हॉकी इंडिया ने सदस्य इकाई पोर्टल का विस्तार ज़िला-स्तरीय अनुपालन तक भी किया है। एथलीट कल्याण पर अपने ध्यान को और मज़बूत करते हुए, हॉकी इंडिया ने वर्तमान में बेरोज़गार राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को 2 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला