ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने पर रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और साहस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया।
इस बीच केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ऑपरेशन सिंदूर को सशक्त नए भारत का एक प्रतीक तथा आतंकवाद के विरूध्द कड़ी नीति बताया। उन्होंने कहा कि 22 मिनट के ऑपरेशन के दौरान नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया तथा उन्नत प्रौद्योगिकी के प्रयोग से दुश्मनों को काफ़ी नुकसान पहुंचाया। दोनों नेताओं ने इस ऑपरेशन को भारतीय सेना की क्षमता और देश की सशक्त सुरक्षा नीति का एक उदाहरण बताया।