थाईलैंड और कम्बोडिया के सीमा संघर्ष के 17वें दिन कंबोडिया में नागरिकों की मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया है। कंबोडिया के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता के अनुसार थाई सैन्य बल कंबोडियाई क्षेत्र में लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष सात दिसंबर से फिर से भड़क उठा है और दोनों देश एक-दूसरे पर हमले की शुरुआत करने का आरोप लगा रहे हैं।
कंबोडिया के गृह मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इस संघर्ष के कारण अब तक कंबोडिया के लगभग पांच लाख पैंतालीस हजार लोगों को विस्थापित होना पडा है। दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ-आसियान के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने सोमवार को मलेशिया के कुआलालंपुर में कंबोडिया और थाईलैंड के बीच मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक विशेष बैठक की और दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह किया।