मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 21, 2025 11:06 पूर्वाह्न | International Mother Tongue Day | Nagaland: | Neiphiu Rio

printer

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विविध भाषाओं का जश्न मनाने पर बल दिया

 
नागालैंड आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मना रहा है। यह दिन भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद के बारे में जागरूक करता है।
 
 
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस अवसर पर विविध भाषाओं और उनकी अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने पर बल दिया।
 
 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि मातृभाषा को संरक्षित करना हमारी पहचान और विविधता बनाए रखने तथा भाषा के सम्मान को बढ़ावा देने की कुंजी है।  
 
 
श्री रियो ने कहा कि नागालैंड के सभी स्कूल आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाएंगे।