अगस्त 12, 2025 1:27 अपराह्न

printer

15 अगस्त को केंद्र सरकार से घोषित पदकों से सम्मानित होंगे झारखंड के 43 पुलिस अधिकारी और जवान

स्वतंत्रता दिवस के मौके झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में इस बार राज्य के 43 पुलिस अधिकारी और जवान विभिन्न पदकों से अलंकृत किए जाएंगे। ये पदक गत वर्ष 2024 में 26 जनवरी और 15 अगस्त को केंद्र से घोषित हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने सभी पदक और उसे पाने वालों की सूची जारी कर दी है।

 

 

 

सभी पदक पाने वाले लोगों को 13 अगस्त तक एसएसपी रांची के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधिकारियों और जवानों को यह सम्मान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार देंगे।