दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर देश के सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री संधू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के रणनीतिक संकल्प और राष्ट्रीय दृढ़ता का एक निर्णायक प्रतीक है। उपराज्यपाल ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले का जवाब अद्वितीय साहस, सटीकता और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ दिया।
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वह दिन था, जब भारत के जवानों ने आतंकवाद को अभूतपूर्व शक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ करारा जवाब दिया।