मार्च 28, 2026 12:44 अपराह्न

printer

ओमान के सलालाह बंदरगाह पर ड्रोन हमले में एक प्रवासी श्रमिक घायल

ओमान में दो ड्रोन द्वारा सलालाह बंदरगाह को निशाना बनाए जाने के बाद एक प्रवासी श्रमिक मामूली रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार इन ड्रोनों ने बंदरगाह पर हमला किया, जिससे एक क्रेन को मामूली नुकसान पहुंचा। घायल श्रमिक को उपचार दिया गया, जबकि अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा  और नुकसान का आकलन करने के लिए तुरंत कार्रवाई की।
 
ओमान सरकार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे शत्रुतापूर्ण कृत्य बताया और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने तथा निवासियों और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। यह घटना क्षेत्र में जारी संघर्ष के दौरान पहले से व्‍याप्‍त तनाव के बाद हुई है। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में सलालाह बंदरगाह पर ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया था। इस हमले के बाद आपातकालीन दल को भंडारण टैंकों में लगी आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।
 
ओमान ने पारंपरिक रूप से पश्चिम एशिया में एक तटस्थ राजनयिक भूमिका निभाई है और वर्तमान तनाव बढ़ने से पहले अमरीका और ईरान के बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य किया था। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला