मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 18, 2024 1:35 अपराह्न | Oil Tanker | Oman

printer

ओमान समुद्री सुरक्षा केन्द्र ने 6 सदस्यों की तलाश के लिए अभियान तेज किया

ओमान समुद्री सुरक्षा केन्‍द्र ने तलाशी अभियान के प्रयास तेज कर दिये हैं। जहाज के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंका के नागरिक थे। अब तक दस सदस्‍यों के बारे में जानकारी मिली है, जिनमें नौ जीवित हैं और एक की मृत्‍यु हो गई है। जीवित नौ व्‍यक्तियों में आठ भा‍रतीय और एक श्रीलंका का नागरिक है। छह अन्‍य सदस्‍यों के लिए तलाश अभियान जारी है।

भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। तलवार श्रेणी के युद्धपोत आई एन एस तेग को 15 जुलाई को तलाश और बचाव अभियान में सहयोग के लिए लगाया गया है। युद्धपोत ने 16 जुलाई की सुबह तेल टैंकर का पता लगाया। भारत ने अभियान में एक बोइंग पी-8आई लंबी दूरी का समुद्री निगरानी विमान भी तैनात किया है।

जहाज के पलटने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। तलाशी अभियान जारी है। आई एन एस तेग ने कल रात दुकम में नौ जीवित और एक मृतक का पता लगाया।

इस घटना से क्षेत्र में समुद्री सहयोग के महत्‍व का पता चलता है। सितम्‍बर 2021 में भारतीय नौसेना और रॉयल ओमान नौसेना ने समुद्री सुरक्षा और संरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 2007 में निर्मित कोमोरोस-ध्वजांकित प्रेस्टीज फाल्कन 117 मीटर लंबा तेल टैंकर है। घटना के समय यह जहाज अदन के यमनी बंदरगाह की ओर जा रहा था।