ओमान और ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर नौवहन आसान बनाने पर बातचीत की है। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण प्रमुख वैश्विक नौवहन मार्ग बंद हैं। दोनों देशों के अधिकारियों ने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक के दौरान इस रणनीतिक जलमार्ग से होकर सुरक्षित नौवहन बहाल करने के विकल्पों पर विचार किया। वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 5वां हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरता है।
फरवरी में अमरीका और इज़राइल के हमलों के बाद ईरान ने यह मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। युद्ध के कारण खाड़ी देशों से जहाजों का आना-जाना बंद हो गया है और पड़ोसी देशों के लिये ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा है। ईरान ने जहाजों की आवाजाही पर नियमन के लिए ओमान के साथ युद्ध के बाद नौवहन प्रोटोकॉल का प्रस्ताव भी किया है। जबकि ईरान की संसदीय समिति ने हाल में होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजों की आवाजाही पर शुल्क लगाने तथा अमरीकी और इज़राइली पोतो पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया था।