फ़रवरी 13, 2026 4:45 अपराह्न | Om BirlaA

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सरोजिनी नायडू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्यायों में सरोजिनी नायडू का योगदान अद्वितीय है। श्री बिरला ने कहा कि उन्‍होंने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन को आवाज दी, बल्कि नारी शक्ति को राष्ट्रीय चेतना के केंद्र में स्थापित करके जन आंदोलन में नई ऊर्जा का संचार किया। श्री बिरला ने कहा कि सरोजिनी नायडू का जीवन भारतीय नारीत्व के आत्मविश्वास और नेतृत्व का एक उज्ज्वल प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनका अनुकरणीय व्यक्तित्व देश के करोड़ों नागरिकों को राष्ट्रीय सेवा, समानता और आत्मसम्मान के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की।