अप्रैल 1, 2026 10:58 पूर्वाह्न

printer

तेल विपणन कंपनियों ने महानगरों में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें बढ़ाई

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर तेल विपणन कंपनियों ने महानगरों में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार, व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा कीमत अब दिल्ली में 2,078 रुपये 50 पैसे, कोलकाता में 2,208 रुपये, मुंबई में 2,031 रुपये और चेन्नई में 2,246 रुपये 50 पैसे हो गई हैं। 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की संशोधित कीमत आज से लागू हो गई है।