अप्रैल 4, 2026 6:10 अपराह्न

printer

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोलियम उत्पादों व एलपीजी की आपूर्ति स्थिर और पर्याप्त होने की पुष्टि की

सभी तेल विपणन कंपनियों ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में जनता को आश्वस्त किया है कि पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की आपूर्ति स्थिर है और वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। तेल विपणन कंपनियां स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और वितरण में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड-आई.ओ.सी.एल के कार्यकारी निदेशक और पंजाब में तेल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयक आशुतोष गुप्ता ने आकाशवाणी के जालंधर संवाददाता को बताया कि सभी राज्यों में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी का स्टॉक सामान्य है।

उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए, वे बिना बुकिंग के भी नजदीकी वितरकों से 5 लीटर का सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने उपभोक्ताओं को घबराहट में खरीदारी न करने की सलाह दी है। उन्होंने एलपीजी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे केवल डिजिटल माध्यमों से ही सिलेंडर बुक करें, क्योंकि इससे सुचारू, पारदर्शी और परेशानी मुक्त वितरण प्रक्रिया सुनिश्चित होगी और वास्तविक ग्राहकों को समय पर सेवा मिल सकेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला