मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 2, 2025 7:23 अपराह्न

printer

दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप में अधिकारियों ने की नए बर्ड फ्लू की पुष्टि

दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप में अधिकारियों ने नए बर्ड फ्लू की पुष्टि की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कृषि विभाग ने उत्तर पश्चिम और म्पुमलंगा प्रांतों में मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के मामलों की सूचना दी है।

 

जुलाई की शुरुआत में पार्ल के पास बत्तखों में एक अलग प्रकोप का पता चला था। प्रसार को रोकने के लिए प्रभावित जानवरों को मार दिया गया था।बर्ड फ्लू के कारण केप टाउन क्षेत्र में ग्रेट व्हाइट पेलिकन पक्षियों की भी मौत हुई है। 2022 के बाद से जंगली पक्षियों में सामूहिक मृत्यु का यह पहला मामला है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला