ओडिशा में आज राष्ट्रीय पेसा महोत्सव के अवसर पर सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने वीडियो संदेश में, प्रदेश के आदिवासी समुदायों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। महोत्साव का आयोजन पंचायती राज मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय ने मिलकर किया है।
प्रदेश में पेसा यानी पंचायत क्षेत्र विस्तार अधिनियम 24 दिसंबर, 1996 को लागू हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा ने आदिवासी क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ओडिशा, पेसा अधिनियम के अनुसार पंचायत चुनाव कराने वाला देश का अग्रणी राज्य है।