मार्च 24, 2026 6:47 पूर्वाह्न

printer

ओडिशा: पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता कलिंगा स्‍टेडियम में होगी शुरू

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आज पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ ही देश में ट्रैक और फील्‍ड प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में नए अध्‍याय की शुरूआत होगी। दो दिन की इस प्रतियोगिता में 97 महिला एथलीट सहित 278 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह चैंपियनशिप भारत में इंडोर एथ‍लेटिक्‍स के कैलेंडर को सशक्‍त बनाने और खिलाडियों को सीजन के प्रारंभ में ही प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से ही विकसित की गई है।

ओडिशा के उभरते अंतर्राष्ट्रीय धावक अनिमेष कुजुर इस वर्ष के खेल सीजन में अच्‍छी शुरूआत करने के उद्देश्‍य से 60 मीटर की दौड़ में अपनी क्षमता प्रदर्शित करेंगे। वहीं तमिलनाडु के अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर के खिलाड़ी प्रवीण चित्रवेल पुरूषों की लंबी कूद स्‍पर्धा में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में पदक के लिए आज पहली स्‍पर्धा पुरूषों की तीन हजार मीटर दौड़ की होगी।