मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 8, 2025 1:52 अपराह्न

printer

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज से नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज से नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। श्री माझी का यह दौरा कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक दिन पहले हो रहा है। इस दौरान, श्री माझी के राज्य के भाजपा सांसदों के साथ चर्चा करने और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विचार-विमर्श में शामिल होने की उम्मीद है।

 

भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल भी कल से नई दिल्ली में हैं, जो इस महत्वपूर्ण चुनाव से पहले पार्टी स्तर पर चर्चा करेंगे। राज्‍य से भारतीय जनता पार्टी के 20 लोकसभा और 3 राज्यसभा सदस्य हैं, बीजद के 7 राज्यसभा सदस्य हैं और कांग्रेस का ओडिशा से केवल एक लोकसभा सदस्य है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला