मई 8, 2026 5:52 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में नामांकित लोगों की संख्या 2.17 करोड़ पहुंची

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली-एन.पी.एस. के अंतर्गत नामांकित व्यक्तियों की कुल संख्या इस वर्ष मार्च तक 2.17 करोड़ तक पहुंच गई है। पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा विनियमित यह योजना सेवानिवृत्ति के बाद नागरिकों को लंबे समय तक के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इसके अंतर्गत प्रबंधित परिसंपत्तियां लगभग 16 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई हैं।

 

अटल पेंशन योजना में भी 89 लाख नामांकन दर्ज किए गए है। मई 2015 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली का निर्माण करना है। यह योजना 18 से 40 वर्ष की आयु के उन व्यक्तियों के लिए खुली है जिनका बचत बैंक या डाकघर खाता है।